6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
Video: खाक में मिला दशानन का अहंकार
Play video

Video: खाक में मिला दशानन का अहंकार

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिले भर में विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शाम करीब सात बजे बजरिया के खेल स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर पीसी पवन ने रावण दहन किया। इसके साथ ही दशानन का अहंकार धूं- धूं कर खाक में मिल गया और सत्य की असत्य पर जीत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने की।


इसी प्रकार शहर के रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर पीसी पवन व एसपी समीर सिंह की अध्यक्षता में रावण दहन किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजीलाल जोशी ने बताया कि इससे पूर्व शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर पुरानी अनाज मण्डी, गीता भवन, हरसाय कटला, खण्डार तिराहा, सदर बाजार, दण्डवीर बालाजी, हायर सैकण्डरी स्कूल आदि कई मार्गों से होकर वापस रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान राम दरबार, रावण दरबार, जावंत, अंगद आदि की झांकियां भी सजाई गईं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़