4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईदुलजुहा के मोके पर ईदगाह पर ईद की नमाज

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

Eid

बाजार में मुस्लिम समुदाय ने रात में भी की खरीदारी, सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर हुइ ईद की नमाज
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में बुधवार को ईदुलजुहा मनाई। जिला अस्पताल के पास ईदगाह में काजी निसारूल्लाह ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद खुतबा दिया गया। उधर, ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में मंगलवार को दिनभर लोगों की भीड़ रही। लोगो ने घरेलू सामान समेत कपड़े, जूतों आदि की खरीद की। महिलाओं ने चूड़ी, चप्पल सहित सौन्दर्य के सामान खरीदे। इस दौरान बच्चे भी महिलाओं के साथ खरीदारी करते दिखे। बजरिया व शहर की दुकानों पर चहल-पहल दिखाई दी।

खिरनी. कस्बे में बुधवार सुबह आठ बजे बौंली रोड स्थित ईदगाह पर काजी सईदुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। अफजल अली ने बताया कि घरों में कुर्बानी भी दी गई।

खण्डार.यहां कस्बे में बुधवार को ईदुलजुहा मनाई गई। काजी सुलेमान ने बताया कि कस्बे की मस्जिद में लोग एकत्रित होकर नायपुर रोड स्थित ईदगाह पर हुई। वहां पर नमाज पढ़कर अमन चैन की दुआ मांगी।


मलारना डूंगर. त्याग व भाईचारे का प्रतीक ईदुलजुहा का पर्व बुधवार को मनाया। यहां उपखण्ड मुख्यालय पर ईदगाह में बुधवार सुबह ईद की नमाज हुई। काजी अब्दुल करीम सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोग कुर्बानी का हक अदा किया। इसी तरह बहतेड़ कस्बे में सुबह सवा आठ बजे ईद की नमाज की।

बहरावण्डा खुर्द. टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित छाण, जैतपुर गांव में बुधवार को ईदुलजुहा का त्योहार मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि छाण में हाइवे स्थित ईदगाह पर तथा जैतपुर स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज हुई।

चौथकाबरवाड़ा. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रो में बुधवार को ईदुलजुहा का त्योहार मनाया। ईदुलजुहा की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे काजी अब्दुल वहाब ने पढ़ाई। ईदगाह में नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है। नमाज बाद घरों में कुर्बानी दी गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग