
शिवाड़ में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता।
शिवाड़. कस्बे में भाजपा जिला कार्यसमिति सवाईमाधोपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संसदीय सचिव एवं खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, गंगापुरसिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, सवाईमाधोपुर भाजपा संगठन प्रभारी मनीष पारीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल सहित कई ने सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाशकर शर्मा, बजरंगलाल जाट, वीरेन्द्र भाया, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दौसा संगठन प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, गंगापुर सिटी सभापति संगीता बोहरा, सवाईमाधोपुर नगर परिषद् सभापति डॉ विमला शर्मा, शिवाड़ ग्राम पंचायत सरपंच गीता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. भरत मथुरिया, अरविंद गौतम, भरतपुर भाजपा संभाग प्रभारी दिनेश भाटी आदि मौजूद थे।
बीएसएनएल कर्मी रहे हड़ताल पर
सवाईमाधोपुर. पेंशन रीविजन, वेज रिवीजन आदि कई मांगों को लेकर मंगलवार को एयूएबी के आवाह्न पर बीएसएनएल कर्मी स्थानीय कार्यालय के बाहर हड़ताल पर रहे। बीएसएनएलईयू के जिला सचिव घनश्याम मीणा ने बताया कि कार्मिकों की कई मांगे सरकार के पास लम्बे समय से लंबित है पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
डामर सड़क धंसी, आवागमन बाधित पंचायत प्रशासन ने जेसीबी से ठीक करवा की वैकल्पिक व्यवस्था
सूरवाल. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को सूरवाल से शेरपुर मार्ग पर स्वास्थ्य केन्द्र के पास डामर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के नीचे पानी भर जाने से इसके एक ओर का हिस्सा धंस गया। जिससे काफी देर तक आवागमन बंद रहा। सूचना पर सरपंच धर्मराज मीना एवं अन्य प्रमुख लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी से मिट्टी एवं पत्थर भरवाकर सड़क को वैकल्पिक तौर पर ठीक करवाया। तब जाकर मार्ग में फंसे वाहनों का निकल पाना संभव हुआ। सरपंच ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
सवाईमाधोपुर. राष्ट्रीय नाई महासभा एवं राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष निर्मल सैन ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज व देश के लिए अतुलनीय योदान दिया है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मुकेश सैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौहान, नवयुवक मंडल उपाध्यक्ष हेमंत सैन आदि मौजूद थे।
Published on:
25 Jul 2018 05:49 pm
