5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार कल्याण लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
उपस्थित चिकित्सक व अन्य।

रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला में संबोधित करते वक्ता व उपस्थित चिकित्सक व अन्य।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों की सेवाएं एवं गुणवत्ता के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय अंतरा इंजेक्शन क्वालिटी इन्श्योरेन्स व परिवार कल्याण साधन की सप्लाई के लिए एफपी-एलएमआईएस सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण पर कार्यशाला हुई। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि कार्यशाला में मातृ एवं शिशु सलाहकार निदेशालय जयपुर से डॉ. जीडी लड्ढा, स्टेट फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम मैनजर अनिल शर्मा एवं एसीएमएचओ डॉ. केसी सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक यूएनएफपीए आदित्य सिंह तौमर आदि मौजूद थे। इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रमों की गुणवत्ता व लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता 15 से
सवाईमाधोपुर. जिला परिषद के तत्वावधान में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत 15 नवम्बर से फोटो ग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की थीम वाइल्ड लाइफ व नॉन वाइल्ड लाइफ निर्धारित की गई है। जिला कलक्टर पीसी पवन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 13 नवम्बर तक फोटो पंचायत समिति कार्यालय में जमा करानी होगी। विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग