5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में महिलाओं को प्रेरित करने पर जोर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
समारोह में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।

आलनपुर स्थित एक होटल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. आलनपुर स्थित एक होटल में शनिवार को भाजपा प्रबुद्ध नागरिकों के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं चाय पर चर्चा कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सुझाव दिए। चुनाव के लिए महिलाओं को ज्यादा प्रेरित करने पर जोर दिया। इसके लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ देवेंद्र सिंह राठौड़, लोकेन्द्र आचार्य, महामंत्री डॉ.भरतलाल मथुरिया, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता वर्मा, महामंत्री गिरिजा मीणा, प्रधान सूरज मल बैरवा, आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक ओम सुवालका, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, शहर मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, चंदन सिंह नरूका, कार्यालय मंत्री चरण महावर, बजरिया मण्डल के महामंत्री अनिल आदि मौजूद थे।


गंगापुरसिटी. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से शनिवार को विजय पैलेस में दीपावली नागरिक स्नेह मिलन व स्वस्थ लोकतंत्र एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि विषय पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति संगीता बोहरा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बच्चूलाल गर्ग, उपसभापति दीपक सिंघल, सुशील दीक्षित, जमनालाल वैष्णव, रामसिंह खटाना आदि उपस्थित थे। चर्चा में भाग लेते हुए ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष अशोक बंसल, भारत विकास परिषद के जगदीश हेमनानी, मनमोहन बजाज, वीरेंद्र अग्रवाल, शिक्षाविद महेंद्र शर्मा, गिर्राज प्रसाद गुप्ता, अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अरविंद गोयल, राधा दीक्षित, मदन रावत, चोखेलाल महावर आदि ने स्वस्थ्य एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण लिए शत प्रतिशत मतदान पर जोर दिया। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वो लोकतंत्र के इस महापर्व में पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग