4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
समाज के पदाधिकारी।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के साथ समाज के पदाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल रविवार को सवाईमाधोपुर पहुंची। इस दौरान अग्रवाल समाज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता की। जिले में अग्रवाल महिला संगठन को मजबूती पर जोर दिया। महिला जिलाध्यक्ष सीमा बंसल ने अग्रवाल समाज की चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। इससे पहले जिला अग्रवाल महिला मण्डल पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज जिला महिला अध्यक्ष सीमा बंसल एवं महिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष का माला एवं शॉल पहनाकर अभिनंदन किया। महिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष को त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर स्मृति चिह्न भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष हेमंत गर्ग, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक गुप्ता, संजीला गुप्ता, उमा अग्रवाल व विनीता गुप्ता आदि मौजूद थे।


संगोष्ठी आज
सवाईमाधोपुर. रसद विभाग के तत्वावधान में सोमवार को दोपहर बारह बजे शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के कॉमर्स परिसर में संगोष्ठी होगी। यह जानकारी वरिष्ठ सहायक कजोड़मल सैनी ने दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग