
भाड़ौती. गैर मुमकिन तलाई पर अतिक्रमण होने से पानी में होकर निकलता बाइक सवार।
भाडौ़ती. ग्राम पंचायत गंम्भीरा के भारजा नदी गांव में गैर मुमकिन तलाई से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सुरेश जगराम रामराज मीणा मथुरा लाल मीणा राधेश्याम मीणा रामकिशोर,रामप्रसाद, रामखिलाड़ी मीणा, कैलाश मीणा आदि ने ज्ञापन में बताया कि भाड़ जन्नती में राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन तलाई दर्ज है। इस तलाई को मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए बना रखी थी। तलाई के पास सरकार द्वारा स्कूल बना दिया, लेकिन पानी की समस्या को देखते हुए सरकार ने मवेशियों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को पुन: बंद करवा कर स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट कर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवा दी और गैर मुमकिन जमीन को तलाई के लिए छोड़ दी गई, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने गैर मुमकिन तलाई पर अतिक्रमण कर लिया। इसके कारण तलाई का पूरा पानी रास्ते में भर जाता है। लोगों को परेशानी होती है। अतिक्रमण हटवाने को लेकर 2002 से लगातार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
सूखे कुएं में गिरा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाई जान
भाडौ़ती. ग्राम पंचायत भाडौ़ती के बड़ागांव कहार गांव के माळ में मध्य रात्रि को एक सूखे कुएं में गोवंश गिर गया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामराज मीणा ने बताया कि मध्य रात्रि को एक गोवंश पानी की तलाश में कुएं जा गिरा। सुबह महिलाएं खेतों पर काम करने गई तो इसका पता चला। गोवंश उसमें तड़प रहा रहा था। ग्रामीणों एवं गोरक्षकों ने रस्सों से बांधकर उसे बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
देश हित में किया योगदान
खिरनी. कस्बे की सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिव मंदिर में आयोजित सभा में भाजपा पदाधिकारियों व मंडल कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। पूर्व सरपंच मिश्रीलाल खींची, भाजपा कार्यकर्ता बद्रीलाल गौतम, तंवर सिंह राजावत, गणेश चौहान, दामोदर गोयल, बाबूलाल चौधरी मौजूद रहे।
Published on:
22 Aug 2018 12:44 pm
