
हाउसिंग बोर्ड स्काउट मैदान के सामने स्थित श्री शिरडी सांई मंदिर में प्रसादी लेते श्रद्धालु।
सवाईमाधोपुर. हाउसिंग बोर्ड आवासन मण्डल भारत स्काउट मैदान के सामने स्थित श्री शिरडी सांई मंदिर में शुक्रवार को पौषबड़े का आयोजन किया गया। भगवान को भोग लगाकार पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया। इससे पहले दिनभर कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं सांई बाबा की झांकी सजाई गई। इस दौरान शिरडी सांई समिति के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान लोगों ने प्रसादी का लाभ उठाया। राजनगर स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे से पौष बड़ा वितरण का कार्यक्रम होगा। आयोजन से जुड़े नरेन्द्र ने बताया कि इससे पूर्व 19 जनवरी को सुबह दस बजे अखण्ड रामायण पाठ का आगाज होगा।
भगवतगढ़. कस्बे में नवलजी चौराहे के पास स्थित रघुनाथ मंदिर में शुक्रवार को पौषबड़े की प्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह भगवान रघुनाथ की झांकी सजाई गई। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। दोपहर में भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। इस दौरान मंदिर पुजारी मीनू पारीक, मोहन स्वर्णकार, गणेश स्वर्णकार, मोहनलाल आदि मौजूद थे।
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे में स्थित शिव मन्दिर परिसर में शुक्रवार को स्थानीय महिला श्रद्धालुओं द्वारा पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य बाजार सहित सभी उपस्थित लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई। एक ओर महिलाओं का एक समूह पौषबड़ा कार्यक्रम के लिए प्रसादी बनाने में जुटी हुई थी वही दूसरे समूह द्वारा मन्दिर में लगातार भजन कीर्तन जारी रहा। कार्यक्रम के दौरान सूरज गोयल, मुन्नी देवी, चंदा मंगल, मधु, विमला, सरोज, रेखा सहित मौजूद थी।
शिवाड़. सारसोप कस्बे के चारभुजानाथ मन्दिर में शुक्रवार को पौषबड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान की पूजा कर भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर मन्दिर में भजन- कीर्तन का आयोजन किया।
मलारना डूंगर. कस्बे के डहरोली हनुमानजी के स्थान पर शनिवार को पौषबड़ा कार्यक्रम होगा। आयोजन से जुड़े मुरारी मित्तल, सीताराम मित्तल ने बताया कि डहरोली हनुमानजी के स्थान पर दोपहर 12 बजे से पौषबड़ा प्रसादी पंगत में खिलाई जाएगी।
पौषबड़ा महोत्सव कल
बौंली. श्रीगुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में पहाड़ों की तलहटी में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पौषबड़ा महोत्सव रविवार को होगा। समिति अध्यक्ष शंभूदयाल राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। 12 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।ईमाधोपुर में बजरिया स्थित इंदिरा मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान के बाद फैला सामान।
Published on:
19 Jan 2019 04:30 pm
