
स्कूलों में किया ईवीएम प्रदर्शन
गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उपखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए प्रार्थना सभा में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को रा.उ.मा.वि. गंगापुरसिटी, रा.बा.उ.मा.वि. गंगापुरसिटी, रा.उ.मा.वि. वजीरपुर, रा.बा.उ.मा.वि. वजीरपुर, रा.उ.मा.वि. तलावड़ा, रा.उ.मा.वि. बूचौलाई, क्रिएटिव स्कूल, एसएफएस स्कूल गंगापुरसिटी, गुलकन्दी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुरसिटी, रा.उ.मा.वि. टोकसी, रा.उ.मा.वि. श्यारौली, रा.उ.मा.वि. बाढकलां में कार्यक्रम किए गए। इस दौरान विभिन्न मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया। साथ ही मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित छात्राओं, स्टाफ एवं अन्य मतदाताओं ने वोट डालने की प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक समझा। दक्ष प्रशिक्षक रामअवतार धाकड़ एवं लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका गायत्री वरमेंदु ने उपस्थित मतदाताओं से स्वयं एवं अपने परिजनों के साथ मताधिकार का उपयोग करने की बात कही।
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कार्यरत कार्मिकों ने इसकी कार्य प्रणाली को समझते हुए सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा शांत की। प्रदर्शन के बाद सभी मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
वजीरपुर . राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं एलएमटी मास्टर ट्रेनर रविंद्र सिंह धनवाल ने ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान युवा मतदाता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ सहित कार्मिक मौजूद रहे। ग्रामीणों को ईवीएम से मतदान करने एवं वीवीपैट से अपने मत की पुष्टि के बारे में समझाया। मास्टर ट्रेनर से मतदाताओं की शंकाओं का समाधान भी किया।
प्रधानाचार्य धनवाल ने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोहनलाल गुप्ता व्याख्याता ने एमटी के रूप में विद्यार्थियों के समक्ष ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया। छात्रा लक्ष्मी सैनी, पूजा जाट, भारती राणा एवं वर्षा मीणा आदि ने वोट डालकर वीवीपैट मशीन में दिए गए वोट की पुष्टि की। स्वीप प्रभारी हरिशंकर गुर्जर ने निर्वाचन व मताधिकार से संबंधित जानकारी दी। दिनेशचंद गोयल मतदान करने की अपील की। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद छीपी, हंसलता शर्मा, सुनीता, हरदयाल, मीनाक्षी, इकरार अहमद, सरोज गुप्ता, मुजम्मिल अहमद एवं गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।
Published on:
12 Apr 2019 11:26 am
