
कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाते खिलाड़ी।
सूरवाल. खाटकलां गांव में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में तीसरे दिन रविवार को कबड्डी के चार और वॉलीबाल के तीन मैच खेले गए। इसमें सभी टीमों ने अपना जोर आजमाया। आयोजन मंडल के सदस्य भजनलाल मीना ने बताया कि कबड्डी में इब्राहीमपुर और खाटखुर्द के बीच पहला मैच हुआ, जिसमें इब्राहीमपुर की टीम ने बाजी मारी। इसी प्रकार इब्राहीमपुर बी ने शेषा ए को, हिंडौन ने सवाई माधोपुर सी को और सवाई माधोपुर ए ने खाटकलां की टीम को हराया। वहीं वॉलीबाल के मैच में खाटकलां बी की टीम ने सेलू बी को, खाटकलां ए ने खाटखुर्द को और खाटकलां ए ने भैंसखेड़ा की टीम को हराया। खेल प्रतियोगिताएं देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता 7 जनवरी तक चलेगी।
खेल भावना से खेले
सवाईमाधोपुर. देलवार क्रिकेट क्लब बम्बोरी के तत्वावधान में बम्बोरी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बम्बोरी ने मधुवन कॉलोनी को हराया। आयोजन से जुड़े दीपक गुर्जर ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि बुद्धिप्रकाश मीणा व विशिष्ट अतिथि पार्षद हेमराज गुर्जर थे। अध्यक्षता दीपक रजाणा ने की। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथिओं ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने पर जोर दिया।
Published on:
07 Jan 2019 03:08 pm
