5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेंडिंग मुकदमों का शीघ्र हो निस्तारण

पेंडिंग मुकदमों का शीघ्र हो निस्तारण
less than 1 minute read
Google source verification
सवाईमाधोपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक लेते आईजी।

सवाईमाधोपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक लेते आईजी।

सवाईमाधोपुर. भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भूपेन्द्र साहू गुरुवार को सवाईमाधेापुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जिले में अपराधों पर लगाम लगाने व पेण्डिंग मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रात्रि में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में प्रभावी गश्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अवैध बजरी परिवहन पर लगे लगाम : बैठक में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को जिले में बनास नदी से हो रहे बजरी के अवैध खनन व अवैध परिवहन पर लगाम लगाने और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए।


खण्डार विधायक व प्रधान करेंगे 26 को लोकार्पण
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा करवाए इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य तथा पीने के पानी की व्यवस्था के लिए लगवाए वाटर कूलर का लोकार्पण खण्डार विधायक एवं प्रधान 26 जनवरी को करेंगे। सरपंच रमेश गोयल ने बताया कि बारिश के दिनों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर तालाब बना रहता था। इससे विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा आती थी। इससे निजात के लिए परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य करवाया गया। इसी प्रकार विद्यार्थियों को पीने के लिए शीतल पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे खण्डार विधायक अशोक बैरवा एवं खण्डार प्रधान मनोरमा शुक्ला के द्वारा इंटरलॉकिंग व वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग