
जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पर क्षय रोग दिवस पर सम्बोधित करते वक्ता व मंचासीन अतिथि।
सवाईमाधोपुर. जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पर रविवार को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अकरम खान ने लोगों को टीबी रोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. एस सी गर्ग ने बताया गया कि प्राइवेट क्षेत्र के निजी अस्पतालों से दवा ले रहे मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर्स से नोटिफाइड कराना आवश्यक है, जो लोग नोटिफाइड नहीं करते है, उनको भी अपनी जिम्मेदारी समझकर मरीजों की रिपोर्ट जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पर देना आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे सीएमएचओ डॉ.तेज राम मीणा ने बताया कि टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 5 ब्लॉक के 18 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ.भरत लाल मथुरिया ने लोगों को टीबी रोग, टीबी रोग के लक्षणों एवं टीबी रोग से बचाव पर जानकारी दी।
डॉ. शैलेश चतुर्वेदी ने गत वर्षों के टीबी रोगियों के वर्तमान व पुराने आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नए टीबी रोगियों में अब कमी आई है। लोग बीमारी के प्रति जागरूक हुए हैं। उन्होंने टीबी उन्मूलन 2025 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। इसी प्रकार डॉ. नरेंद्र चौहान व डॉ.केबी गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
Published on:
25 Mar 2019 04:06 pm
