
सवाईमाधोपुर कलक्टर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते नए कलक्टर डॉ. सत्यपाल सिंह तथा चार्ज सौंपने के दौरान मौजूद पीसी पवन।
सवाईमाधोपुर. सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर पद पर बुधवार को डॉ. सत्यपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सुबह करीब 11 बजे निवर्तमान जिला कलक्टर पीसी पवन ने पदभार सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिले का फीड बैक भी लिया। नए जिला कलक्टर के पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रिका टीम ने उनसे खास बातचीत की। साथ ही उनसे अपना विजन भी जाना। जिला कलक्टर ने अपना विजन बताते हुए कहा कि वे जिले के लिए कई महत्वपूर्ण काम करना चाहते हैं। जिससे कि यहां के लोगों को लाभ मिले। उन्होंने प्रमुख रूप से तीन विजन बताए।
विजन
विजन न. 1. जिला कलक्टर ने अपना पहला विजन बताया कि सवाईमाधोपुर एक बड़ा पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटन को सुगम बनाएंगे। पर्यटन में आम आदमी की भागीदारी हो। साथ ही पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के अवसरों का सृजन भी ज्यादा से ज्यादा हो। इसके लिए विशेष जोर दिया जाएगा।
विजन न.2. उन्होंने दूसरा विजन बताया कि सरकार के जितने भी फलैगशिप कार्यक्रम हैं। उनमें जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जाए। इसके लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा।
विजन न. 3- योजनाओं या किसी भी काम को सफल बनाने के लिए एक टीम वर्क की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में सभी के साथ मिलकर इस तरह का प्रयास किया जाएगा। इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
समय और मिलता तो पेयजल प्रोजेक्ट पर काम करते-पवन
सवाईमाधोपुर ञ्च पत्रिका. नए जिला कलक्टर ने जहां अपने ध्येय बताए, वहीं यहां से स्थानान्तरित हुए जिला कलक्टर पीसी पवन ने कुछ ऐसे काम भी गिनाए, जिनको वे पूरा करना चाहते थे। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में बताया कि जिले में पेयजल की समस्या गंभीर है। ऐसे में वे चाहते थे कि सवाईमाधोपुर में पानी के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट बने। इस प्रोजेक्ट पर बेहतर काम किया जा सकता था। इसके लिए उन्होंने प्रयास भी किए। समय कम मिलने के कारण ये उम्मीद पूरी नहीं पाई। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव उनके लिए बड़ी चुनौती था। लेकिन जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना बड़ी उपलब्धि रही है।
Published on:
27 Dec 2018 01:30 pm
