5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में लगे जवानों को नहीं मिल रही सुविधाएं

चुनाव में लगे जवानों को नहीं मिल रही सुविधाएं
less than 1 minute read
Google source verification
बाहर गन्ने का ज्यूस पीते जवान।

खण्डार औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के बाहर गन्ने का ज्यूस पीते जवान।

खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आर्मी बटालियन को सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही है। औद्यौगिक प्रशिक्षण केन्द्र पर आर्मी बटालियन की एक कम्पनी को रुकवाया गया। इसमें करीब 92 जवान है। प्रशिक्षण केन्द्र पर कूलर की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशिक्षण केन्द्र में लगे पंखे भी लगभग खराब से है।


नहीं मिल रहा ठण्डा पानी : जवानों को पीने के लिए ठण्डा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। जवानो का कहना है कि इस गर्मी में निर्वाचन विभाग की ओर से प्रदत सुविधाएं भी उपखण्ड मुख्यालय पर जवानों की नहीं दी जा रही है।


सोने के लिए नहीं पर्याप्त सुविधाएं : जवानों नें बताया कि आईटीआई कॉलेज परिसर छोटा है। कमरों में जवानों के सामान ही रखे गए है। जवानों को सोने के लिए कॉलेज के बरामदों एवं छत पर गुजारा करना पड़ रहा है।


आर्मी कम्पनी के लिए कोई भी सुविधाएं नहीं है। जवान अपने खर्चे पर गुजर बसर कर रहा है। जवानों को आम आदमी भी ठगने में लगा हुआ है।
अनिल कुमार, कैप्टन, आर्मी कम्पनी


आर्मी कम्पनी की सुविधाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा हूं। आर्मी के जवानों की समस्या का निपटारा कर देेंगे।
रतनलाल अटल, एसडीओ, खण्डार

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग