4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO. मिलेगी सीसी सड़क व सीवरेज की सुविधा

रूडिप की ओर से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

seevrage work

सवाईमाधोपुर. सालों से सीवरेज लाइन जाम होने से परेशानी झेल रहे आवासन मण्डल के लोगों को अब जल्द ही राहतअ मिलने वाली है। रुडिप की ओर से जिले के नगर परिषद क्षेत्र की कॉलोनियों मेें सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत युडिप की ओर से कुल 421 किमी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसी क्रम में सर्किट हाउस से आवासन मण्डल की ओर जाने वाले मार्ग पर विभाग की ओर से सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। रुडिप के अधिेकारियों की माने तो 2019 के अंत तक पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे लोगों को गंदगी से निजात मिल जाएगी। गौरतलब है कि आवासन मण्डल में पूर्व में कई बार सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है लेकिन हर बार बजट के अभाव में काम शुरू ही नहीं हो पाता था लेकिन इस बार रुडिप की ओर से लाइन बिछाने का काम शुरू करने से लोगों में जाम सीवरेज से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं नगर परिषद की ओर से सर्किट हाउस से आवासन मण्डल की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। हालांकि फिलहाल सीवरेज लाइन बिछाने के काम के चलते सड़क निर्माण का काम रोक दिया गया है। लेकिन सीवरेज लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग