4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजाजी की बिंदोरी के साथ मेला शुरू

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 तेजाजी महाराज का मंदिर।

भगवतगढ़.बंधा में स्थित तेजाजी महाराज का मंदिर।

भगवतगढ़. लोरवाड़ा ग्राम पंचायत के बंधा गांव में दो दिवसीय तेजाजी महाराज के मेले की शुरुआत गुरुवार से हुई। शाम को गाजे बाजे के साथ तेजाजी की बिंदोरी निकाली गई तथा बाम्बी का पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिंदोरी में शिरकत की। रात्रि को बाबा का जागरण हुआ, जिसमें स्थानीय गायन पार्टी के अलावा लोरवाड़ा व झौपड़ा की भजन गायन पार्टियों ने रातभर तेजाजी महाराज के गीत एवं भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी। मुख्य मेला शुक्रवार को भरेगा। दिन में कन्हैया पद दंगल का आयोजन होगा। पद दंगल में डेकवा, बिच्छीदोना, झाड़ोदा तथा नारोली की पद गायन पार्टियां पदों की प्रस्तुति देंगी। मुख्य अतिथि दीपक मीना व देवनारायण मीना होंगे। अध्यक्षता वर्तमान कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चन्द मीना करेंगे।


हरसोता गांव में तेजाजी का मेला
भाड़ौती. ग्राम पंचायत बड़ागांव सरवर के हरसोता गांव में गुरुवार रात को तेजाजी महाराज की बिंदोली निकाली गई। नवयुवक मंडल अध्यक्ष मांगीलाल योगी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को वीर तेजाजी मंदिर से गांव के परिक्रमा लगाते हुए बड़ी धूमधाम से तेजाजी महाराज की बिंदोरी निकाली जाएगी। शुक्रवार को लोक देवता तेजाजी महाराज का मेला लगेगा।


देर रात तक बही भजनों की बयार
सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। आयोजक एनएल पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में भजनों की सरिता देर रात तक बही। इसी प्रकार पंचायत समिति स्थित बालाजी मंदिर पर भजन संध्या हुई। आयोजक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग