
कार्यक्रम में अतिथियों के साथ मौजूद कवि।
सवाईमाधोपुर. कवियों की गुदगुदाती रचानाओं ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया और चारों ओर के वल हंसी के रंग बिखरे नजर आए। मौका था राजस्थान पत्रिका व उत्सव संस्कार, कॅरिअर क्रिएटिव के तत्वावधान में बजरिया के प्रेम मंदिर सिनेमाघर में हुए 'हंसेगा सवाईमाधोपुर-3 कार्यक्रम का। हास्य और व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षरों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियों से श्रोताओं की जमकर दाद ली। करीब पांच घण्टे चले कार्यक्रम में विधायक दानिश अबरार पूरे समय मंचासीन रहे। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश हरेन्द्रसिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय मीणा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एलडी स्वामी, जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह की पत्नी श्रीमती कांतासिंह, उत्सव संस्कार के निदेशक व अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग, क्रिएटिव कॅरियर सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक देवेन्द्रसिंह हाड़ा व संयुक्त निदेशक सपना कंवर, गणगौरी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्स्क डॉ. अशोक मीना ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस मौके पर समाजसेवी रामपाल बालोत, साहित्यकार विमला मीणा, व्याख्याता सोनू मीना, जमवाय कॉलेज के निदेशक सुरेन्द्र राठौड़, संयुक्त निदेशक जयजय कंवर, नीरज अग्रवाल, ब्राह्मण समाज के मनोज पाराशर, राजस्थान पत्रिका के वितरक लीलाधर गोयल, अग्रवाल समाज की सुनीता अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद थे। संयोजन प्रीतिसिंह नरूका व पायल जैन ने किया। संचालन वरिष्ठ कवि सिद्धार्थ देवल ने किया।
पत्रिका की विकास यात्रा से हुए रूबरू
इस दौरान राजस्थान पत्रिका के गंगापुर सिटी संस्करण के शाखा प्रबंधक सुनील जैन ने श्रोताओं को पत्रिका की विकास यात्रा से अवगत कराया। जिला प्रभारी राकेश वर्मा ने जनहित के मुद्दों पर पत्रिका की सशक्त लेखनी की जानकारी दी।
Published on:
01 Feb 2019 01:13 pm
