
चौथ का बरवाड़ा मेला मैदन में लगे विभिन्न मनोरंजन के आइटम।
चौथ का बरवाड़ा. चौथ माता के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचायत विभिन्न व्यवस्था करने के निर्देश दे रही है। वहीं बाहर से आने वाले व्यापारियों को दुकानें आवंटन करने का कार्य भी जोरों पर है। दूसरी ओर मंदिर प्रबंधक भी मेले की तैयारी में व्यस्त है। 22 जनवरी से शुरू होने वाले मेले में मनोरंजन के आइटम, झूले आदि लगने से मेला मैदान सज गया है।
रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में
मेले को लेकर मंदिर परिसर सहित ट्रस्ट धर्मशाला के अलावा मीणा व गुर्जर आदि धर्मशाला में रंग रोगन सजावट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
समीक्षा बैठक आज
कस्बे में शुक्रवार को दोपहर दो बजे चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में चौथ माता मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
Published on:
18 Jan 2019 02:56 pm
