5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन स्नेचिंग के पांच आरोपी पकड़े

चेन स्नेचिंग के पांच आरोपी पकड़े
2 min read
Google source verification
patrika

सवाईमाधेापुर आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी।


सवाईमाधेापुर. आरपीएफ ने शुक्रवार सुबह चैन स्नेचिंग गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो सोने की चेन व एक मोबाइल बरामद किया है। सभी आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र कालूराम, रवि कुमार पुत्र विजयपाल, जयप्रकाश पुत्र तिलकराम, मोहन पुत्र तिलकराम, कपिल पुत्र भानसिंह निवासी श्यामली यूपी है। इनमें से राहुल ने चलती ट्रेन में से कूद भागने का प्रयास किया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।
आरपीएफ ने बताया कि एक महिला यात्री परिवार के साथ देहरादून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थी। मलारना डूंगर स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे उसके गले से सोने की चेन खींचने का आभास हुआ। चिल्लाने पर कोच में आरपीएफ के जवान ने एक युवक को दबोच लिया। आरपीएफ थानाधिकारी बच्चनदेव कुमार के नेतृत्व में टीम मलारना स्टेशन पहुंची और जानकारी ली। आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह के चार साथी सवाईमाधोपुर में होने व रात में वारदात करने की बात बताई।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ा

आरपीएफ ने अन्य आरोपियों के मोबाइल नम्बरों की जानकारी लेकर लोकेशन ट्रेस कराई और रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
&शुक्रवार सुबह मलारना स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का एक आरोपी पकड़ा था। आरोपी की निशानदेही पर रणथम्भौर रोड से अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बच्चनदेव सिंह, थानाधिकारी, आरपीएफ, सवाईमाधोपुर

चलती ट्रेन से कूदा
मलारना डूंगर. आरपीएफ जवानों को गच्चा देकर एक चेन स्नेचर राहुल चलती ट्रेन से कूद गया। सूचना पर मलारना स्टेशन पुलिस चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह व कांस्टेबल गुलशेर ने आरोपी को पकडऩे के लिए विभिन्न मार्गों पर दबिश दी। आरोपी कोथाली सड़क मार्ग से पकड़ा गया। उसे मलारना रेलवे स्टेशन लाकर आरपीएफ हैड कांस्टेबल निरंजन मीणा के सुपुर्द किया। मीणा के अनुसार आरोपी राहुल ने अपने साथी के साथ मिल कर सो रही दो महिलाओं की चेन तोड़ी थी। इसी के चलते आरोपी को हिरासत में लेकर पीछे से आगे वाली बोगी में ले जा रहे थे। रास्ते में मलारना पहुंचने से पूर्व कोथाली फाटक पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर वह चलती ट्रेन से कूद गया। इसमें उसे मामूली चोट भी आई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग