
सिविल लाइन में पेचवर्क के बाद जगह-जगह गड््ढे।
सवाईमाधोपुर.
जिला मुख्यालय पर गत दिनों मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तहत गत दिनों सानिवि व नगर परिषद द्वारा आनन-फानन में किए गए पेचवर्क की पोल एक बारिश ने खोल दी। सीएम के प्रस्तावित दौरे के छठे दिन ही सड़कों से डामर बाहर निकल कर डामर उखड़ गई है। ऐसे में सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे 'चार दिन की चांदनी, फिर वहीं अंधेरी रात Ó वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। विभाग की ओर से पेचवर्क कार्यों में खानापूर्ति की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि या कोई बड़ा अधिकारी आने पर ही विभागीय अधिकारी अपनी कमी छिपाने के लिए आनन-फानन में लीपापोती कर देते है। कुछेक दिन बाद ही इसके बाद तो फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।
व्यस्तम मार्ग भी बदहाल
जिला मुख्यालय का सबसे व्यस्तम मार्ग हम्मीर सर्किल भी खस्ताहाल है। जगह-जगह गड््ढों से आमजन पीड़ा झेल रहे है। यहां दूर-दूर तक सड़कों की डामर भी उखड़ गई है। इन सड़कों पर बने गड््ढों से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। लोगों को हादसे का अंदेशा बना है। शहर, रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेशधाम एवं रणथम्भौर पार्क जाने वाले यात्री व पर्यटक इसी मार्ग से आते-जाते है।
इन जगहों पर हालत बद से बदतर
जिला मुख्यालय पर हम्मीर सर्किल, रणथम्भौर सर्किल, आस्था सर्किल के पास, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड, मानटाउन क्लब के पास, बजरिया में चौथकाबरवाड़ा बस स्टैण्ड क्षेत्र की सडकें पेचवर्क के बाद फिर से उखड़ी चुकी है। इससे जिला मुख्यालय की सड़के गांव से बदतर हो गए है। क्षतिग्रस्त सड़कों से वाहन चालक परेशान है।
सिविल लाइन में सड़क से बही गिट्टी मिट्टी, हुए गड््ढ़े
बजरिया स्थित सिविल लाइन में पुलिसव अन्य अधिकारियों के आवासों के सामने गत दिनों पेचवर्क कर उनमें गिट्टी डालकर लाल मिट्टी व जला हुआ ऑयल डाला था। यह मार्ग चार दिन में बदहाल हो गया। इस मार्ग में गड्््ढे ही गड््ढे नजर आ रहे है। सड़क पर गिट्टी फैलने से दुपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने की संभावना रहती है। । इसी तरह बजरिया में चौथकाबरवाड़ा बस स्टैण्ड पर हालात खराब है।
रेलवे स्टेशन रोड बदहाल
रेलवे स्टेशन के बाहर हम्मीर पुलिया की ओर जाने वाला मार्ग पर भी महज लीलापोती की गई। सानिवि में इस मार्ग पर डामर व गिट्टी डालने के बजाय डामर की सड़क का पेचवर्क सीमेंट व गिट्टी डालकर कर दिया। वाहनों के टायरों के साथ ही इसमें गड्ढे हो गए है। यही स्थिति रेलवे के सकुलेटिंग क्षेत्र की है।
..............
ये बोले शहरवासी
गड््ढों में हुई तब्दील सड़क
मुख्यमंत्री दौरे को लेकर पीडब्ल्यूडी ने सिविल लाइन में पेचवर्क में खानापूर्ति की। अब सड़कें फिर से गड््ढों में तब्दील हो गई है। विभाग की ओर से करोड़ो का बजट पानी में बहा दिया।
दीपक चौधरी, नागरिक, सवाईमाधोपुर
दुर्घटना का बना रहता है अंदेशा
गत दिनों हम्मीर पुलिया से सर्किल तक सड़क मार्ग का पेचवर्क कराया गया लेकिन ठेकेदारों ने लीपापोती कर कार्य की इतिश्री की ली है। रणथम्भौर सर्किल के पास गड््ढो हो चुके है, इनसे वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना है।
देवीलाल बैरवा, नागरिक, सवाईमाधोपुर
उखड़ गया डामर
बारिश के बाद आस्था सर्किल के पास डामर उखड़ गया है। यहां गड््ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बने है। हर बार जनप्रतिनिधि या अधिकारी आने पर ही विभाग की आंखे खुलती है। अब फिर से यहां गड््ढे हो गए है।
विनोद कुमार, नागरिक, सवाईमाधोपुर
आमजन भुगत रहे पीड़ा
रेलवे स्टेशन से शहर की ओर प्रतिदिन सैकड़ो लोगों व वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। करोड़ों का खर्च करने के बाद भी सड़कों का पेचवर्क ठीक से नहीं किया जाता है। इसको लेकर जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी कोई ध्यान नहीं देता है। इसका खामिजया आमजन को भुगतना पड़ता है।
गंगाधर होतवानी, दुकानदार
इनका कहना है..
एक्सईन को भेजेंगे मौके पर
पेचवर्क के बाद उखड़ी सड़कों की जांच के लिए एक्सईएन को भेजा जाएगा। जहां भी गड््ढे हो रहे या सड़कें उखड़ गई है, उनकी शीघ्र ही पुन: मरम्मत कराई जाएगी।
Published on:
22 Aug 2018 12:26 pm
