
बजरिया में राबाउमावि महिला मतदान केन्द्र पर वोट देने के लिए लगी कतार।
सवाईमाधोपुर. जिले में करीब पांच महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के मुकाबले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कम हुआ है। विधानसभा चुनाव 2018 में सवाईमाधोपुर जिले में 67.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि लोकसभ चुनाव 2019 में जिले में कुल 61.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में 5.52 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
16 बूथों पर 90 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव में जिले में 16 बूथों पर 90 प्रतिशत मतदान हुआ है। खण्डार विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान नहीं हुआ, जबकि सवाईमाधोपुर व बामनवास में छह-छह बूथों पर एवं गंगापुरसिटी में चार बूथों पर 90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिले में एक भी नहीं हुआ निरस्त वोट
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी बूथ पर वोटिंग निरस्त नहीं हुआ। जिले में गंगापुरसिटी, बामनवास, सवाईमाधोपुर व खण्डार में सुबह सात से शाम छह बजे वोटिंग हुई थी। इसमें कहीं से भी मतदान का बहिष्कार जैसी घटनाएं नहीं हुई है। चारों ही विधानसभा में निरस्त की वोटिंग शून्य है।
ऐसे घटा मतदान
करीब पांच महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के मुकाबले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कम हुआ है। मतदान में ये गिरावट जिले की चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में नजर आई है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले इस बार 2019 लोकसभा चुनाव मतदान में जिले में करीब 2.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिले में विधानसभा चुनाव में
सवाईमाधोपुर में 7.56 फीसदी की गिरावट
विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान सवाईमाधोपुर क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए जमकर वोटिंग की। इसी का परिणाम रहा कि वोटिंग प्रतिशत 68.15 फीसदी तक पहुंचा गया लेकिन लोकसभा चुनाव में यह ग्राफ गिरकर 60.59 प्रतिशत पर ही थम गया। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मुकाबले सवार्ईमाधोपुर क्षेत्र में 7.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ये जिले में विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी है।
खण्डार-गंगापुर में भी कम पड़े वोट
विधानसभा चुनाव 2018 के मुकाबले लोकसभा चुनाव में गंगापुरसिटी में 5.85 प्रतिशत एवं खण्डार विधानसभा में 8.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विधानसभा चुनाव के दौरान गंगापुरसिटी में 67.57 एवं खण्डार में 70.63 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन विधानसभा चुनाव में गंगापुरसिटी में 61.72 एवं खण्डार में 62.46 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि बामनवास में विधानसभा चुनाव में 63.26 एवं लोकसभा चुनाव में 63.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
2014 व 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़े
विधानसभा विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव
- 2013(प्रतिशत) 2014(प्रतिशत) 2018(प्रतिशत) 2019(प्रतिशत)
सवाईमाधोपुर 77 63.80 68.15 60.59
बामनवास 64.62 55.59 63.26 63.19
गंगापुरसिटी 69.4 55.99 67.57 61.72
खण्डार 73.40 59.23 70.63 62.46
Updated on:
02 May 2019 11:44 am
Published on:
02 May 2019 11:44 am
