
सवाईमाधोपुर बजरिया के इंदिरा मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक।
सवाईमाधोपुर . जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में बजरिया के इंदिरा मैदान में चल रहे रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से फल- फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दानिश अबरार थे। वहीं विशिष्ट अतिथि खण्डार प्रधान मनोरमा शुक्ला व अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढा थे। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ताराचन्द जैन ने बताया कि कृषि विभाग के उप निदेशक अमर सिंह मीणा, सहासयक निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बडाया ने लोगों को फल व फूलों की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्$कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मंगलवार को मेले का समापन समारोह होगा।
बिल सही कर कराए जमा
खिरनी. कस्बे में ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार सुबह से विद्युत निगम की ओर से शिविर लगाकर पेंडिंग चल रहे बिलों को मौके पर ही सही कर ग्रामीणों को राहत दी। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता फरीद खान ने बताया कि मार्च के महीने में ऐसे शिविरों का आयोजन कर लोगों से बकाया चल रही राशि जमा की जाती है। इस दौरान 38 बिलों को मौके पर सही कर 2 लाख 16 हजार 537 रुपए जमा किए। साथ ही उन्होंने विद्युत कर्मचारियों को खराब मीटर को तुरंत बदलने की निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक अभियंता रामअवतार बैरवा, महेंद्र पुरी, विनोद बैरवा, विनोद मीणा, चौथमल वर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
Published on:
26 Feb 2019 03:04 pm
