5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशियों ने भी बढ़ाए मदद के लिए हाथ

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
कोली मोहल्ले में मृतका के घर पहुंचे विदेशी पर्यटक।

सवाईमाधोपुर. शहर के कोली मोहल्ले में मृतका के घर पहुंचे विदेशी पर्यटक।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के राजबाग वन क्षेत्र में गत दिनों बाघ के हमले में मरने वाली नरौती महावर के परिजनों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं।
शुक्रवार को वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि के तौर पर चार लाख का चैक देने के बाद शनिवार को पार्क भ्रमण पर आए विदेशी पर्यटक भी महिला के परिजनों की मदद के लिए आगे आए हैं। शनिवार को आस्ट्रेलिया से आए पर्यटक स्टीफन व जोहान मृतका के परिजनों से मिलने शहर के कोली मोहल्ला स्थित उसके घर पहुंचे और मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। इसके अतिरिक्त पर्यटकों ने मृतका के परिजनों को 40 हजार रुपए की सहायता राशि भी दी। इस दौरान शशांक सारस्वत, राजवीर आदि मौजूद थे।


कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
सवाईमाधोपुर. शहर के इन्द्रा कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गत शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी में कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कांग्रेस इतिहास की जानकारी दी। गोष्ठी को पीसीसी सदस्य गोविन्द गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अनवर हुसैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता असरार अहमद, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, रामजीलाल जोशी, ब्लाक अध्यक्ष अली मोहम्मद, बाबूलाल मीना, जमील अहमद, संजय गौतम व गिर्राज सिंह आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग