5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश धाम से कुण्डेरा बस स्टैण्ड तक जाम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
जाम में फंसे वाहन

रणथम्भौर रोड पर जाम में फंसे वाहन

सवाईमाधोपुर. गणेश मेले में श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे, वाहनों की रेलमपेल के चलते दोपहर साढ़े बारह बजे गणेश धाम से बजरिया स्थित कुण्डेरा बस स्टैण्ड तक जाम रहा।इस दौरान पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की मशक्कत करते रहे। इससे पूर्व भी रणथम्भौर रोड पर सुबह से ही जाम के हालात रहे। इससे गणेशजी के दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं को असुविधा हुई।


एएसपी ने संभाली कमान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास स्वामी ने गणेश मंदिर के सामने व मंदिर परिसर में सुरक्षा की कमान संभाली। वे बुधवार सुबह से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक मंदिर व मंदिर के बाहर भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को रोक रहे थे। मंदिर से दर्शनार्थियों के बाहर आने के बाद अन्य दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन के लिए भेजा गया। ऐसे में अव्यवस्थाएं नहीं रही। पुलिसकर्मी कहते नजर आए कि जब एएसपी ही दिन रात वहां खड़े रहकर सुरक्षा कर रहे तो उनको को वहां रहना ही है। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी, कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद शर्मा, मानटाउन के मुकेश शर्मा भी थे। इससे पूर्व सुबह एसपी समीरकुमार सिंह ने गणेशधाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर को जिला कलक्टर पीसी पवन व एसपी सिंह ने गणेशजी के दर्शन किए।


खूब हुई मनुहार
मेले में रणथम्भौर सर्किल से लेकर पूरे गणेश मार्ग में जगह-जगह भण्डारे व प्याऊ संचालित रही। लगभग 13 किलोमीटर के मार्ग में तीन दर्जन भण्डारे व कई प्याऊ लगी हुई थी। इसमें श्रद्धालुओं को भगवान मानकर उनसे खूब मनुहार की। यहां कुण्डेरा बस स्टैण्ड के निकट सरस डेयरी के सामने आपका अपना भण्डारा समिति ने, होटल राजपैलेस, रीजेंसी सहित , सरस डेरी के सामने, एफसीआई गोदाम के सामने, गणेश धाम पर आपके सहयोग से आपके लिए भण्डारा, ओटीसी की ओर, गणेश सेवा समिति तथा जिला माहेश्वरी समाज के सहयोग से सहित अन्य जगहों पर अलग-अलग भण्डारे लगाए गए। गणेश धाम पर आपके सहयोग से समिति व ओम ट्रांसपोर्ट कम्पनी की ओर से अलग-अलग भण्डारे संचालित किए । गणेश भक्त मण्डल व विनायक सेवा समिति की ओर से भण्डारे लगाए गए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग