5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव की सड़क बनी दरिया

गांव की सड़क बनी दरिया
less than 1 minute read
Google source verification
कीचड़ से गुजरते दुपहिया वाहन चालक।

कुंडली नदी में स्कूल के पास तिराहे पर कीचड़ से गुजरते दुपहिया वाहन चालक।

भाड़ौती. ग्राम पंचायत भूखा के कुंडली नदी गांव में पुरानी स्कूल के पास नाथों की ढाणी की ओर जाने वाली रास्ते पर राह में किचड़ ही किचड़ हो रहा है। गंदगी और कीचड़ से न केवल राहगीर और आस-पास मोहल्ले व रहने वाले बल्कि वाहन चालकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


गौरतलब है कि कुंडली नदी में बालाजी मोहल्ले से लेकर पुरानी स्कूल से होते हुए नाथों की ढाणी वाले रास्ते पर काफी दिनों से आम रास्ते में भरा गंदा पानी पहले से परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में हाल ही ग्राम पंचायत प्रशासन ने गंदे पानी की समस्या का तो समाधान नहीं किया उल्टे ग्रामीणों ने गंदे पानी के रास्ते को बंद कर दिया गया। ऐसे में पहले से गंदे पानी की समस्या झेल रहे मोहल्ले वासियों एवं दुपहिया वाहन चालकों को गंदगी के कारण राह मुश्किल हो गई है। गंदगी के कारण आवागमन तो बाधित हो ही रहा है। वहीं गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मौसमी बीमारियों के होने का अंदेशा बना हुआ है।


वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क निर्माण का कार्य चला रहा है। इस कारण थोड़ी दुविधा हो रही है। अतिशीघ्र कीचड़ से राहत मिलेगी।
इंदिरा देवी, सरपंच, भूखा

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग