5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदे पानी पर जताई नाराजगी

गंगापुरसिटी . जिला कलक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, प्रसूति वार्ड, एसएनसीयू, लैब, मेडीकल वार्ड व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया।अस्पताल परिसर में पीछे की ओर गंदे पानी को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
gangapurcity news

गंदे पानी पर जताई नाराजगी

गंगापुरसिटी . जिला कलक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, प्रसूति वार्ड, एसएनसीयू, लैब, मेडीकल वार्ड व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर में पीछे की ओर गंदे पानी को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. सिंह, एडीएम पंकज ओझा व उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना दोपहर को सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने लेबर रूप में महिला चिकित्सक डॉ. उषा रानी से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही अब तक हुए प्रसवों को लेकर पूछताछ की। हालांकि वे कोई संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दे पाई।


रोगियों से मिले


जिला कलक्टर ने वार्डों का दौरा कर भर्ती रोगियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। उन्होंने प्रसूति वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और उनके परिजनों से पूछताछ की। गर्भवती को अस्पताल लाने वाले वाहन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। मेडिकल वार्ड में उन्होंने रोगियों से उपचार और दवा की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। साथ ही भर्ती रोगियों को तकिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


आईडी अवश्य लगाएं


जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पहचान कार्ड (आईडी) को लेकर गंभीर नजर आए। उन्होंने लैब में तकनीशियन से वार्ता के दौरान आईडी को स्पष्ट रूप से लगाने को कहा। साथ ही जिन कर्मचारियों ने आईडी नहीं लगाई हुई थी, उन्हें आईडी आवश्यक रूप से लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे रोगियों को कर्मचारियों व चिकित्सकों को पहचानने में कोई परेशानी नहीं होगी।


चिकित्सकों को दिए निर्देश


निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के संचालन में पीएमओ के साथ अन्य चिकित्सकों को अपना दायित्व निभाना चाहिए। वार्ड व अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लेकर सुधार का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया और दवाओं को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश प्रदान किए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग