5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबादी क्षेत्र के पास डाल रहे कचरा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 प्लांट के पास पड़ा कचरा।

सवाईमाधोपुर ठींगला स्थित प्लांट के पास पड़ा कचरा।

सवाईमाधोपुर. नगर परिषद की अनदेखी के कारण सालों से ठींगला में आबादी क्षेत्र के पास ही कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। कचरे के ढेर में मच्छर पनप रहे हैं, इससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद के पास कचरा निस्तारण के लिए उपयुक्त साधन ही नहीं है। ऐसे में परिषद के कार्मिक आबादी क्षेत्र के नजदीक ही कचरे का निस्तरण कर महज खानापूर्ति कर रहे हैं।


बंद पड़ा बॉयो वेस्ट प्लांट
पूर्व में एक निजी फर्म की ओर से ठींगला में आबादी क्षेत्र के नजदीक ही बॉयोवेस्ट प्लांट का संचालन किया जा रहा था। बाद में भुगतान में अनबन को लेकर निजी फर्म ने प्लांट का संचालन बंद कर दिया। तबसे आज तक प्लांट बंद है, लेकिन आज भी कचरा बंद पड़े प्लांट के पास ही डाला जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने आबादी क्षेत्र में बॉयोवेस्ट प्लांट का संचालन बंद करने को लेकर अपील भी की थी। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से कचरे को छिपाने के लिए प्लांट की दीवारे भी ऊंची कर दी गईं।


हिचकोलों से मिलेगी राहत पीडब्ल्यूडी की ओर से पेचवर्क शुरू
बामनवास . सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से उपखण्ड क्षेत्र में विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क निर्माण शुरू कर देने के बाद अब यात्रियों को हिचकोलों से कुछ हद तक निजात मिलेगी। गौरतलब है कि उपखण्ड क्षेत्र की लिवाली, मोरासागर एवं मीना कोलेता आदि सड़कों पर कई किमी तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों में भी आए दिन टूट-फूट होती रहती है, लेकिन अब सानिवि की ओर से विभिन्न सड़कों पर पेचवर्क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। ऐसे में काफी हद तक टूटी फूटी सड़कों पर वाहन सुगमता से चल सकेंगे। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि पेचवर्क गुणवत्ता पूर्वक कराए जाएं ताकि आगामी कई माह तक वाहन चालकों को सुविधा बनी रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग