5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरवपथ धंसा, दुर्घटना का अंदेशा

गौरवपथ धंसा, दुर्घटना का अंदेशा
less than 1 minute read
Google source verification
टूटा गौरवपथ।

शिवाड़ में घुश्मेश्वर मंदिर के सामने स्टेशन रोड पर टूटा गौरवपथ।

सवाईमाधोपुर. शिवाड़ के घुश्मेश्वर मंदिर के सामने गौरव पथ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे श्रद्धालुओं व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक साल पहले घुश्मेश्वर मंदिर से पुलिस चौकी तक गौरव पथ का निर्माण कराया गया था।
शुक्रवार को यह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे घुश्मेश्वर मंदिर के सामने स्टेशन रोडपर विनोद निमोद वाले की दुकान के सामने अचानक गर्मी के कारण गौरव पथ तड़क गया। इस दौरान तेज आवाज से आस-पास के दुकान व खड़े लोग भयभीत हो गए। लोगों ने बताया कि तेज गर्मी के चलते गौरव पथ अचानक से तड़ककर टूट गया।


हादसे की बनी आशंका
गौरवपथ के जगह-जगह से टूटने से हादसे का अंदेशा बना है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक शुक्रवार को गर्मी में मुख्य रोड धंस गया। इससे यातायात बाधित रहा। ऐसे में वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि पूर्व में निर्माण के दौरान भी विवाद हो गया था।


दोपहर को अचानक गौरवपथ टूट गया था। रोड ठीक कराने को लेकर पीडब्ल्यूडी को अवगत कराएंगे।
जितेन्द्र शर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत शिवाड़

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग