
मलारना डूंगर में आयोजित एमडीपीएल के फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।
मलारना डूंगर. मलारना डूंगर में चल रही एमडीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिव प्रोपर्टी क्लब को हरा कर गजल मोबाइल क्लब ने जीता। प्रतियोगिता संयोजक मकसूद उर्फ भोलिया ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का खिताब तबरेज पठान को मिला।
मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब शुभम पाटीदार को, सर्व श्रेष्ठ गेंदबाज दीपक शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि दामोदर गुर्जर ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरुस्कृत किया।
छाण. आजाद क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा खुर्द के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच रविवार को हुआ। इसमें डांगरवाड़ा टीम एवं अम्बेडकर टीम बहरावण्डा खुर्द के बीच मैच खेला गया। अम्बेडकर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 12 ओवर में 87 रन का लक्ष्य डांगरवड़ा टीम को दिया। वहीं डांगरवाड़ा टीम 71 रन पर ही ऑल आउट हो गई। अम्बेडकर टीम ने 16 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच महावीर कोली को दिया गया।
मनोज का क्रिके ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सवाईमाधोपुर. सवाईमाधोपुर निवासी मनोज कुमार बैरवा ने हाल ही में दिल्ली में हुई टी-20 नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पीसी कोठारी ने बताया कि मनोज को सर्वाधिक तेज अद्र्धशतक जमाने व सर्वाधिक छक्के मारने के लिए पुरस्कृत किया गया।
Updated on:
14 Jan 2019 04:08 pm
Published on:
14 Jan 2019 04:08 pm
