5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमराह’ से सुहानी हुई सुबह

गंगापुरसिटी . सुबह की थोड़ी सी कसरत, योग और प्राणायाम हमें ताउम्र स्वस्थ रहने की सौगात दे सकते हैं। ऐसे में इनसे हमें नाता जोडक़र रखना चाहिए। किसी भी चीज की सफलता के लिए सबसे जरूरी चीज निरोगी काया है। ऐसे में हमें इस काया को स्वस्थ रखने और इसमें कांति लाने के लिए प्रयत्न करते रहने चाहिए। यह सीख रविवार को राजस्थान पत्रिका के बैनर तले हायर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर हुए ‘हमराह’ कार्यक्रम में योग गुरू ने दी।
3 min read
Google source verification
gangapurcity news

‘हमराह’ से सुहानी हुई सुबह

गंगापुरसिटी . सुबह की थोड़ी सी कसरत, योग और प्राणायाम हमें ताउम्र स्वस्थ रहने की सौगात दे सकते हैं। ऐसे में इनसे हमें नाता जोडक़र रखना चाहिए। किसी भी चीज की सफलता के लिए सबसे जरूरी चीज निरोगी काया है। ऐसे में हमें इस काया को स्वस्थ रखने और इसमें कांति लाने के लिए प्रयत्न करते रहने चाहिए। यह सीख रविवार को राजस्थान पत्रिका के बैनर तले हायर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर हुए ‘हमराह’ कार्यक्रम में योग गुरू ने दी।


सुबह ६ से ८ बजे तक चले ‘हमराह’ में योग, प्राणायाम के साथ शहरवासियों ने मनोरंजन का भी लुत्फ उठाया। बच्चों में साइकिल रेस के प्रति दीवानगी नजर आई। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ महिला और बच्चों ने भी उत्साह से भाग लेंगे। खेलकूद सत्र में फुटबॉल, स्केटिंग, क्रिकेट, रस्सीकूद, दौड़ आदि के भी कार्यक्रम हुए। मैक एलन ग्रुप ने नृत्य के स्टेप बताए।

कार्यक्रम में सीपी हॉस्पिटल के डॉ. क्षितिज एवं कंम्पाउंडर नरेन्द्र सिंह मीणा ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें बीमारियों से बचाव के साथ बेहतर जीवन जीने के बारे में बताया। संजीवनी होम्योपैथिक क्लीनिक के डॉ. सुरेन्द्र ने लोगों के बीपी आदि की जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के बारे में बताया। इस मौके पर तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा, एम्पलाइन यूनियन मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, आर.पी. मंगल, इमामुद्दीन खान मानव सेवा संस्थान, नरदेव गुप्ता, विजय गोयल, दीपक नरूका एवं राजस्थान पटवार संघ जिलाध्यक्ष राजाराम गुर्जर, प्रशंसा शर्मा, भव्य बंसल, रेमांश गोयल एवं वंदना गोयल आदि मौजूद रहे।


स्वच्छ राजनीति की ली शपथ


पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं मनोरंजन सत्र के बाद सभी लोगों ने पत्रिका की ओर से चलाई जा रही चेंजमेकर अभियान की मुहिम के तहत राजनीति में शुचिता लाने की शपथ ली। लोगों ने पत्रिका के साथ कदमताल करते हुए राजनीति में स्वच्छ छवि के व्यक्ति का चुनाव करने की शपथ ली। लोगों ने कहा कि पत्रिका की यह मुहिम देश में स्वच्छ राजनीति की एक नई इबारत लिखेगी। लोगों ने मुक्तकंठ से इसकी प्रशंसा की।


मुस्कान के साथ गूंजे ठहाके


कार्यक्रम की शुरुआत योग-प्राणायाम से हुई। इसमें योग प्रशिक्षक रमेशचंद गर्ग एवं कैलाशचंद शर्मा ने लोगों को योग कराकर उन्हें स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। प्रशिक्षकों ने लोगों को हंसने के फायदे गिनाते हुए मुस्कान, अंदर की हंसी और ठहाकों के बीच योग कराए। ऐसे में मैदान ठहाकों से गूंज उठा। योग में शामिल लोगों ने योग प्रशिक्षकों से थाइराइड रोग सहित रोगों को खत्म करने के लिए योग विधाओं के बारे में जाना।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग