जिले में बारिश के बाद जल संसाधन विभाग के अधीन कुल 18 बांधों में से 14 बांधों में पानी की आवक हुई है। इनमें से ढील व भगवतगढ़ बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जबकि शेष बांधों में पानी की आवक जारी है। वहीं जिले के नानतलाई, मोती सागर, बनिया वाला एवं नया तालाब लिवाली में पानी की आवक शून्य है।