4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रम, रोजगार, आरएसएलडीसी व आईटीआई विभाग के शासन सचिव राजेश यादव दो दिवसीय दौरे पर

व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश, शासन सचिव ने किया आईटीआई व प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

सवाईमाधेापुर खैरदा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र पर निरीक्षण करते शासन सचिव व अन्य अधिकारी।

सवाईमाधोपुर. श्रम, रोजगार, आरएसएलडीसी व आईटीआई विभाग के शासन सचिव राजेश यादव शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आए। वह सर्किट हाउस में ठहरे। इस दौरान पहले दिन उन्होंने जिला मुख्यालय पर संचालित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए व्सवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खैरदा स्थित आरएसएलडीसी के प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शासन सचिव ने कलक्ट्रेट स्थित रोजगार व आरएसएलडीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोजगार अधिकारी से जिले में अब तक युवाओं को दिए रोजगार के बारे में जानकारी ली और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोडऩे के निर्देश दिए। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी हरीश नैनकवाल, आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक विकास जादौन आदि मौजूद थे।

और प्रवेश से वंचित रह गई गंगापुर क्षेत्र की सैकड़ों बेटियां
गंगापुुरसिटी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जारी कट ऑफ में शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की करीब 45 फीसदी छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गई। दरअसल गंगापुरसिटी में सरकारी गल्र्स कॉलेज नहीं होने से छात्राएं राजकीय पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करतीं हैं। जारी कट ऑफ में सीट के अनुपात में आवेदन अधिक होने से छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सका है।

राजकीय पीजी कॉलेज के अनुसार सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए बीए, बीएससी में मिलाकर करीब 858 छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गई। यदि गल्र्स कॉलेज होता तो ये छात्राएं उच्च अध्ययन के लिए आगे आती।अब इन्हें मजबूरन या तो निजी कॉलेज का रुख करना होगा या घर बैठकर स्वयंपाठी परीक्षा देंगी। कई छात्राएं आर्थिक कारणों से अध्ययन नहीं कर पाएंगी। राजकीय पीजी कॉलेज में साइंस व गणित विषय में करीब 350 छात्राएं प्रवेश से बाहर हो गई हैं। दरअसल पीजी कॉलेज में बीएसएसी प्रथम वर्ष बॉयो में एक ही सैक्शन होने से महज 70 सीट हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग