4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूथ स्तर तक पहुंचाएं सरकार के कार्य

गंगापुरसिटी. सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। जौनापुरिया रविवार को विनायक वाटिका में भाजपा शहर मंडल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से क्षेत्र में विकास के लिए भरसक प्रयास किए हैं। इसके चलते सवाई माधोपुर और टोंक जिले में एतिहासिक कार्य हुए है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

बूथ स्तर तक पहुंचाएं सरकार के कार्य

गंगापुरसिटी. सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। जौनापुरिया रविवार को विनायक वाटिका में भाजपा शहर मंडल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से क्षेत्र में विकास के लिए भरसक प्रयास किए हैं। इसके चलते सवाई माधोपुर और टोंक जिले में एतिहासिक कार्य हुए है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले है। ऐसेमें कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के साथ बूथ तक पहुंचे और भाजपा के विकास कार्यों से अवगत करा कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य करें। राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों का ८१६७ करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया, लेकिन कांगे्रस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान भाजपा और नरेन्द्र मोदी को वोट देकर कांगे्रस को करारा जवाब देंगे। उप सभापति दीपक सिंहल ने कहा की बूथ अध्यक्ष २१ सदस्यीय टीम के साथ बूथ को मजबूत करने का कार्य करे।

कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा। मण्डल अध्यक्ष बच्चूलाल गर्ग, दामोदर शर्मा, मनोज बंसल, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, रामसिंह खटाना, जगदीश गिरी, अनिल दुबे, आर. सी. गुर्जर, घनश्याम शर्मा, रमेश पितलिया, राधामोहन बोहरा, प्रदीप चोपड़ा, शिवदयाल जोशी ने ने भी सम्बोधित किया। जिला प्रवक्ता महेन्द्र दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, कप्तानसिंह गुर्जर, राजेन्द्र सहजपुरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित, हंसा जिंदल, कमलेश महावर, मिथलेश व्यास, कौशल बोहरा, भगवानसहाय सैन, एडवोकेट नवीन शर्मा, गिरधारी सोनी, वीरेन्द्र आर्य, मुकेश जांगिड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग