4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर आंदोलन : तीन दिन में रेलवे को तीन सौ करोड़ का नुकसान

गुर्जर आंदोलन : तीन दिन में रेलवे को तीन सौ करोड़ का नुकसान
less than 1 minute read
Google source verification
तीन दिन में रेलवे को तीन सौ करोड़ का नुकसान

तीन दिन में रेलवे को तीन सौ करोड़ का नुकसान

सवाईमाधोपुर. आरक्षण आंदोलन के कारण रेलवे को प्रतिदिन सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। तीन दिन में अब तक तीन सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। आगामी दिनों में इसमें और इजाफा होने का अनुमान है।


गेहूं की रैक भरनी थी, रेलवे को करनी पड़ी रद्द
सवाईमाधोपुर स्टेशन से सोमवार को गेहूं के दो रैकों को दिल्ली के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन आंदोलन के कारण अब इसे निरस्त कर दिया गया है। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है।


यात्रीभार से तीन करोड़ का नुकसान
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन में ट्रेनें बंद होने से तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।


रोज हो रहा सौ करोड़ से अधिक का माल भाड़े का नुकसान
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर और दिल्ली मुम्बई रेल मार्ग से प्रतिदिन सौ से अधिक मालगाडिय़ां पास होती है। एक मालगाड़ी में करीब एक करोड़ का माल होता है। ऐसे में रेलवे को मालगाडिय़ों से प्रतिदिन सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। अब तक रेलवे को तीन सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग