4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं, छात्रावास में कर दिया यह काम

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने छात्रावास में कर दिया ऐसा काम
less than 1 minute read
Google source verification
सवाईमाधोपुर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं, छात्रावास में कर दिया यह काम

Sawai madhopur State hostel

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे के सवाईमाधोपुर मार्ग स्थित राजकीय देवनारायण आदर्श बालक छात्रावास में आधी अधूरी व्यवस्था होने से छात्रों को परेशाानी को सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास चालू करवाने को लेकर पूर्व में समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। ऐसे में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन में आधा अधूरा सामान छात्रावास में पहुंचा कर छात्रावास को चालू कर दिया गया। अब छात्रों को छात्रावास में पर्याप्त सामान नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।


एक चारपाई पर दो जने
छात्र बंटी, चेतराम गुर्जर, रवि, रामरेश, बुद्धिप्रकाश आदि ने बताया कि यहां 40 बच्चों का नामांकन है,लेकिन चारपाई 18 ही है। ऐसे में छात्रों को सोने में परेशानी हो रही है। मजबूरी में एक चारपाई पर दो तथा दो से अधिक छात्रों को सोना पड़ रहा है। इसके साथ ही छात्रावास में बिजली की समस्या बनी हुई। ऐसे में इन मामलों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया,लेकिन कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।


बजट होने बाद भी नहीं हुई खरीद
विभाग में छात्रावासों में सुविधा मुहैया करवाने को लेकर बजट आता है तथा वर्तमान में भी विभाग के पास बजट होने के बावजूद भी छात्रावास में छात्रों के लिए चारपाई नहीं पहुंची है। इधर डिप्टी डायरेक्टर अनिल ने बतायाकि विभाग के पास बजट है। जल्द ही चारपाई खरीद कर देवनारायण छात्रावास पहुंचा दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग