
sawaimadhopur yoga
सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका व पतंजलि युवा भारत संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महावीर पार्क में हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। योग विशेषज्ञों ने लोगों को योग के विभिन्न आसानों व प्राणायाम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रजत भारद्वाज, मोहनलाल कौशिक, पीयूष गौतम, रवि सैनी आदि मौजूद थे।
प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा : कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़, संगीत आदि कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवाओं का उत्साह देखने लायक था। विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मतदान की दी जानकारी
इसके बाद कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं व अन्य लोगों को राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत मतदान संबंधी जानकारी देते हुए मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
पत्रिका की विकास यात्रा से हुए रूबरू
कार्यक्रम के दौरान लोगों को राजस्थान पत्रिका की विकास यात्रा व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर खेलकूद के कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
मावा-बरफी के लिए नमूने, प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई
सवाईमाधोपुर. त्योहारी सीजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में चल रहे अभियान के तहत टीम ने रविवार को शहर व बजरिया में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मावा, बरफी, घी, लड््डू, बेसन आदि के नमूने संग्रहित किए। खाद्य निरीक्षक पीसी जैन ने बताया कि अभियान के तहत त्योहारी सीजन में प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम ने शहर व बजरिया से छह नमूने एकत्रित किए। उन्होंने बताया कि शहर में एक मिष्ठान भण्डार से मावे व एक प्रतिष्ठान से घी के नमूने लिए। इसी प्रकार बजरिया में टोंक बस स्टैण्ड के पास एक मिष्ठान भण्डार से मावा व मावे से निर्मित लड््डू के सैम्पल लिए।
वहीं एक जनरल सेर से बेसन के नमूने लिए है। सभी नमूनों को जांच के लिए कोटा प्रयोगशाला में भेजा है। कार्रवाई के डर से दुकानदार इधर-उधर भाग गए। आगामी दिनों में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर साफ-सफाई रखने के लिए पाबंद किया। प्रतिष्ठानों पर खराब मावा बेचने पाए जाने वाले सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
05 Nov 2018 11:49 am
Published on:
05 Nov 2018 11:49 am
