बेटियों ने किया कमाल
गंगापुरसिटी. नीट के परिणाम में यहां डीएस साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। निदेशक इंजीनियर उमेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 के अर्पित जैन ने सामान्य वर्ग में 1073वीं, सुबोध शांडिल्य की 3860, रौनक गर्ग की 5952, भावना गुप्ता की 11216, शिवराम मीना की 530, लवकुश मीना की 1079वीं रैंक बनी है। टार्गेट बैच की अक्षिता की 1017वीं रैंक, कीर्ति की 1699, हर्षिता की 2646, नेहा की 3980, महक 6687वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने दावा किया दो वर्षों से एकेडमी ने 50 से अधिक डॉक्टर दिए हैं।