4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधियों की टॉप 10 सूची में शामिल ये हार्डकोर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं ढेरों मुकदमे

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आरोपित को लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित मलारना चौड़ बाईपास से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
हार्डकोर अपराधी

अपराधियों की टॉप 10 सूची में शामिल ये हार्डकोर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं ढेरों मुकदमे

मलारना डूंगर.
जिले में अपराधियों की टॉप 10 सूची में शामिल हार्डकोर अपराधी बत्ती लाल उर्फ बत्तिया श्यामोली मलारना डूंगर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपित बत्ती लाल को विशिष्ट न्यायाधीश न्यायालय करोली के दुआरा जारी स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मलारना डूंगर सहित मानटाउन (सवाईमाधुर), सपोटरा (करोली) व नेनवा (बूंदी) में लगभग 15 मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आरोपित को लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित मलारना चौड़ बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपित मलारना डूंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी, मुकेश गुर्जर ने आरोपित बत्तीलाल उर्फ बत्तिया पुत्र घनश्याम गुर्जर निवासी शायमोली को सपोटरा थाने में मारपीट, पोक्सो एक्ट व एससी, एसटी एक्ट में दर्ज प्रकरण में विशिष्ट न्यायाधीश दुआरा जारी स्थायी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।

उक्त आरोपित के खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, मुजामत, एससी एसटी एक्ट, छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व हत्या के प्रयास के आरोप में मलारना डूंगर, मानटाउन, सपोटरा व नेनवा में करीब 15 मामले दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग