6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन पंजीयन को लेकर कस्बे में दिन भर गरमा गरमी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

खण्डार. कस्बे में उड़द व मंूग को लेकर चल रहे राजफेड कम्पनी के ऑनलाइन पंजीयन को लेकर कस्बे में दिन भर गरमा गरमी रही। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता बलराम सिंह बड़ोदिया के नेतृत्व में तहसीलदार पन्नालाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। बड़ोदिया ने बताया कि फसल बुवाई के समय किसान कृषि कार्य छोड़कर उड़द व मंूग के पंजीयन को लेकर ई मित्रों के चक्कर काट रहे हैं। इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान रामखिलाड़ी गुर्जर, खेमराज मीणा, विजय सिंह आदि ने बताया कि ऑन लाइन पंजीयन गुरुवार सुबह 11 बजे बाद गंगापुर खरीद केन्द्र में क्षमता पूर्ण होने पर बंद हो गया। इसके बाद से पंजीयन चालू ही नहीं हुआ। इससे किसानों को भारी परेशानी हुई।

पंजीयन को लेकर हुई ई मित्र संचालकों से धक्का मुक्की
यहां कस्बे पंजीयन को लेकर ई मित्र संचालको के साथ किसानों ने धक्का मुक्की की। जिससे बाजार का माहौल दिन भर गरमाया रहा। आरोप है कि ई मित्र संचालकों ने पूर्व में ही किसानों के पंजीयन के कागजात सेन्टर पर जमा कर लिए और पंजीयन के समय चहेतों के पंजीयन कर दिए। लोगों ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भेजकर सभी पंजीयन को रद्द कर दुबारा से पंजीयन करवाकर पूर्ण रूप से पारदर्शिता करने की मांग की तथा ई मित्र संचालकों के द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।

चुनाव के लिए फ्लाइंग स्क्वायड एवं सर्विलांस टीम गठित
सवाईमाधोपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वायड एवं विभिन्न सर्विलांस टीमों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियों दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3-3 टीम बनाई है। इसमें गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में आर.एस. कोली वजीरपुर एवं पीलोदा थाना क्षेत्र, अनंत प्रकाश मित्तल कोतवाली गंगापुर थाना क्षेत्र, केदारलाल मीना गंगापुर सदर थाना क्षेत्र में प्रभारी बनाया है।

बामनवास विधानसभा क्षेत्र के महावीर प्रसाद वर्मा बौंली थाना क्षेत्र, किरोड़ीलाल मीना बामनवास क्षेत्र एवं नरोत्तम प्रकाश डागल को बाटोदा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया। सवाईमाधोपुर की टीम में मोहर सिंह मीना को मानटाउन , कृष्ण मुरारी शर्मा कोतवाली एवं सूरवाल , महेश चंद मीना मलारना डूंगर, खंडार में विमलेश कुमार गुप्ता खंडार क्षेत्र, रामराज मीना बहरावंडा कलां एवं हरज्ञान मीना को चौथ का बरवाड़ा एवं रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभावार तीन-तीन स्थेतक सर्विलांस टीम गठित की गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग