
होली गीतों पर झूम उठे अतिथि
गंगापुरसिटी . लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह रविवार को एक रिसोर्ट में मनाया गया। कार्यक्रम में अलवर की सुप्रसिद्ध सांई शक्ति एण्ड गु्रप ने होली के रंगारंग गीत प्रस्तुत किए। मोरनी एवं राधा-कृष्ण के नृत्य की प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर समेत उपस्थित सभी श्रोता झूमने लगे। सभी ने होली के गीतों पर जम कर नृत्य किया।
मुख्य अतिथि गुर्जर ने क्लब सामाजिक सरोकार के तहत किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। क्लब की ओर से २ से ५ अप्रेल तक लगाए जाने वाले नि:शुल्क नेत्र शिविर को अनूठा कार्य बताया। अध्यक्ष दीपिका सिंघल ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रांतीय एडिशनल सेकेट्री दिनेश सिंहल, रीजन चेयरपर्सन डॉ. रमेशचंद गुप्ता, जोन चेयरपर्सन आशीष शर्मा राजेश गोयल, अध्यक्ष कुबेर गोयल, सचिव मनीष फर्नीचर एवं कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल का क्लब सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन कर रहे कैलाश मंगलम एवं ममता गर्ग ने भागीरथ लाल गुप्ता को मुर्खाधिपति एवं सतीश धर्मकांटा को मुर्खाधिराज की उपाधि से नवाजा। साथ ही अन्य सदस्यों को भी होली के टाइटलों दिए। सरोज गर्ग व मंजू मंगलम ने मुर्खाधिपतियों का विशेष श्रृंगार किया।
नेत्र शिविर संयोजक डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लायन्स क्लब गरिमा के सदस्यों के अलावा लालसोट, सवाई माधोपुर, जयपुर एवं बौली आदि स्थानों से क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह में राधेश्याम विजयवर्गीय, शिवरतन अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, विजय, कृष्णा, सुरेश कोचिंग, सुनीता, सुरेन्द्र मित्तल, संजना मित्तल, बालमुकन्द बोहरा, ऊषा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रेखा, डी.सी. शर्मा, राजीव पल्लीवाल, रीना पल्लीवाल, सुरेन्द्र विजयवर्गीय एवं सरिता देवी उपस्थित थे।
Published on:
02 Apr 2019 11:10 am
