
बौंली. भजन संध्या सांसद व विधायक।
बौंली. श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में प्रथम वार्षिक उत्सव व विशाल भजन संध्या का आयोजन शनिवार को शाम 7 बजे से खेड़ापति बालाजी परिसर फ्रेन्डस क्लब में आयोजित हुआ। भजन संध्या में पुरुषोत्तम बृजवासी वृंदावन, रश्मि ओझा ग्वालियर, अजय शर्मा दौसाख् रानू सेन सवाई माधोपुरख् राजीव खंडेलवाल निवाई ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोता को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा रहीं। विशिष्ट अतिथि श्योपाल माली उप जिला प्रमुख बौली रहे।
सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
बौंली. उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को बामनवास विधायक इन्दिरा मीना ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को लताड़ लगाई। विधायक ने गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई टेंडर दोबारा जारी करने के निर्देश भी अस्पताल प्रशासन को दिए। मीना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिसमें बिजली व पेयजल व्यवस्था की विसंगतियां उजागर हुईं। चिकित्सकों की कमी व तकनीकी खामियों को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख श्योपाल माली, जगदीश बिधूड़ी, मंजूरआलम, सुरेश चंद गर्ग, बबलू माली, अफजल खान, शाहरुख, नियाज अहमद व कांग्रेस नेताओं सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
23 Dec 2018 03:35 pm
