5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO बच्चों को बताया धार्मिक शिक्षा का महत्व

श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आगाज
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

camp

सवाईमाधोपुर.सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से महासमिति महिला अंचल के संयोजकत्व में शनिवार को शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर परिसर में बच्चों के लिए श्रमण संस्कृति पाठशाला के सहयोग से संस्कार शिविर का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मीना जैन अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि भारती कासलीवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरूण बज ने की। इस अवसर पर श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए पण्डित मनीष जैन शास्त्री ने शिविर के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में धार्मिक संस्कार डालकर सुस्ंकारित किया जा सकता है। जो नैतिक मूल्यों की रक्षा के साथ समाज व देश के विकास में सहायक बनता है। पं0 साहिल जैन शास्त्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में धार्मिक शिक्षा ग्रहण कर परिणामों में निर्मलता आती है। जिससे विद्यार्थी अपने केरियर को अच्छा बना सकते है। वहीं चमत्कारजी के पं0 उमेश जैन शास्त्री ने कहा कि धार्मिक शिविरों से बच्चों की सोच सकारात्मक बनती है । समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि 29 मई तक चलने वाले इस शिविर मेें सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन सांवलियान मंदिर परिसर में एवं सायंकाल 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अहिंसा सर्किल, आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी परिसर में विद्वानों द्वारा जैन सिद्धातों की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान दिगम्बर जैन महासमिति के प्रदेश सचिव अरविन्द झांझरी, महासमिति महिला अंचल की अध्यक्ष अनीता संघी, महामंत्री मनीषा बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष राजमति गंगवाल, युवाप्रकोष्ठ मंत्री शोभना पापड़ीवाल, महिला प्रकोष्ठ मंत्री डेजी जैन, महामंत्री विनय पापड़ीवाल आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग