
सवाईमाधोपुर. बजरिया में जामा मजिस्द पास आतिशबाजी करते लोग।
सवाईमाधोपुर. गत दिनों पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय वायुसेना ने आखिरकार ले ही लिया है। सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा(एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार वायुसेना के विमान ने आतंकी कैमप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। इसमें करीब दो सौ से तीन सौ आतंकी ढेर हो गए। इधर, पाकिस्तान में आतंकी ढेर होने के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर शहर में जश्न मनाया। बजरिया में जामा मजिस्द के पास पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। वहीं हिन्दूस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सुबह पाकिस्तान आंतकियों की ढेर की सूचना मिलते ही लोगों में खुशी छा गई। सभी लोगों ने वायुसेना का साहसी फैसला बताया। दिनभर फेसबुक, वॉटसअप व सोशल मीडिया के जरिए लोगों को एक-दूसरे को बधाई दी। बजरिया निवासी सुधीर शर्मा, हरिश कप्तान व रवि विजय ने कहा कि भारतीय वायुसेवना ने आज पाकिस्तान से अच्छा बदला लिया है। आगे भी ऐसे ही कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद सभी लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
Updated on:
26 Feb 2019 01:18 pm
Published on:
26 Feb 2019 01:17 pm
