5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल-विवाह कानून पर दी जानकारी

बाल-विवाह कानून पर दी जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
 झण्डी दिखाते हुए  न्यायिक मजिस्ट्रेट।

खण्डार राबाउमावि से बाल विवाह जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट।

सवाईमाधोपुर. महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला शक्ति केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को बाल विवाह की रोकथाम के लिए बैठक हुई। इसमें जिला एडीआर केन्द्र के अधिवक्ता विजयसिंह गुर्जर ने बाल-विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। इसी प्रकार सिकोईडिकॉन संस्था के प्रबंधक श्यामसुन्दर शर्मा एवं महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक रिंकी सैन, अनूपसिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह नियंत्रण कक्ष के बारे में अवगत कराया। महिला अधिकारिता विभाग से सुखदेवी ने ना बाल विवाह करेंगे ना ही होंगे देंगे तथा 29 अप्रेल को सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध बैठकों का आयोजन जिले के सभी ब्लॉकों पर किया जाएगा।


निकाली जागरूकता रैली
खण्डार. तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश तापस सोनी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह रैली का आयोजन किया। रैली में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय व राबाउमावि के छात्रों ने भाग लिया। इसमें बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राबाउमावि प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा, स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सहायक रजनीश शर्मा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग