5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नवनिर्मित सड़क का किया निरीक्षण

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
सड़क का निरीक्षण करते विधायक दानिश अबरार।

सवाईमाधोपुर स्थित बजरिया में मुख्य बाजार में सड़क का निरीक्षण करते विधायक दानिश अबरार।

सवाईमाधोपुर. बजरिया में टोंक बस स्टैंड से जामा मस्जिद तक हाल ही में बनाई गई डामर सड़क के निर्माण में मापदंडों की अनदेखी करने की शिकायत पर स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद नगर परिषद आयुक्त रविन्द्रङ्क्षसह यादव व सहायक अभियंता अमर सिंह मीणा को सैंपल लेकर जांच करवाने के निर्देश दिए। इस संबंध में पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों की ओर से सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत की जा रही थी। इसकी पड़ताल के लिए अबरार दोपहर में बजरिया मुख्य बाजार स्थित शर्मा होटल चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक से सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत की। इस पर अबरार ने आयुक्त व सहायक अभियंता को मौके पर बुलाकर उनसे सड़क निर्माण के मापदंडों के बारे में जानकारी लेते हुए निर्मित सड़क की निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए।


44 लाख की लागत से बनी थी सड़क
बजरिया में गत दिनों टोंक बस स्टैण्ड से जामा मस्जिद तक 44 लाख रुपए की लागत से दो चरणों में सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन चंद घटों बाद ही सड़क से डामर उखड़ गया। वहीं सड़क निर्माण के दौरान जिगह-जगह खानापूर्ति की गई। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत आयुक्त सहित सभापति से भी की थी। इसके बाद बुधवार को विधायक नवनिर्मित सड़क की जांच करने पहुंचे।


कलक्टर एसपी से की मुलाकात
विधायक दानिश अबरार ने बुधवार को जिला कलक्टर डॉ.सत्यपाल सिंह व पुलिस अधीक्षक समीरसिंह से मुलाकात की। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न समस्याओं व गतिविधियों पर जानकारी ली। उन्होंने जिला कलक्टर से विशेषतौर पर चिकित्सा, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग व बिजली निगम से संबंधित समस्याओं सहित विकास कार्यों के मुद्दों पर चर्चा की। इसी प्रकार जिला पुलिस अधीक्षक समीरसिंह से मिलकर आपराधिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग