
कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित जिला कलक्टर व अन्य।
सवाईमाधोपुर. कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. एसपीसिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार एवं उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर रधुनाथ खटीक तथा जिला स्तरीय अधिकारियों उपस्थित थे। जिला कलक्टर बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता आरएन मीना को जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में हैण्डपम्प की मरम्मत तथा लीकेज ठीक करवाने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार को जनता जल योजना, विद्युत निगम अधिक्षण अभियन्ता को बिजली व्यवस्था सुचारू रखने, आरयूआईडीपी को कार्यों की प्रगति, डिप्टी सीएमएचओ पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा को 10 वीं और 12 वीं कक्षा का परिणाम आने पर पिछले तीन वर्षों में आए परिणाम की तुलनात्मक समीक्षा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक बैरवा ने छात्रवृत्ति, पशुपालन विभाग को कोचरपट्टी में चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
Published on:
14 May 2019 03:23 pm
