6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने दिए खेल स्टेडियम में गेट लगाने के निर्देश

विधायक ने दिए खेल स्टेडियम में गेट लगाने के निर्देश
2 min read
Google source verification
सवाईमाधोपुर दशहरा मैदान विधायक को समस्या बताते लोग।

सवाईमाधोपुर दशहरा मैदान विधायक को समस्या बताते लोग।

सवाईमाधोपुर. बजरिया दशहरा मैदान में बनकर तैयार हुए खेल स्टेडियम में राजविहार कॉलोनी से आने-जाने का रास्ता बंद करने के मामले में कॉलोनीवासियों ने रविवार को विधायक दानिश अबरार को समस्या से अवगत करवाते हुए गेट लगाने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पूर्व में खेल स्टेडियम में आने जाने का रास्ता होने से वे सुबह -शाम भ्रमण करते थे, लेकिन स्टेडियम तैयार होने के बाद चारों तरफ चारदीवारी कर दी।इससे कॉलोनी से स्टेडियम में जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में कोई सार्वजनिक पार्क या मैदान भी नहीं है। कॉलोनीवासियों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने नगर परिषद आयुक्त व सहायक अभियंता को मौके पर बुलाकर कॉलोनीवासियों की समस्या के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस पर आयुक्त ने कॉलोनी की ओर बनी चारदीवारी पर गेट लगाने का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों ने विधायक से की स्कूल खुलवाने की मांग : विधायक दानिश अबरार ने रविवार को हिम्मतपुरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने गांव में स्कूल नहीं होने से बच्चों को शिक्षा दिलवाने में आ रही परेशानी बताई। उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव में स्कूल था, लेकिन उसे पास ही के स्कूल में मर्ज कर दिया। इससे छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उन्हें पास के गांव में जाना पडता है। उन्होंने विधायक से स्कूल खुलवाने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर अबरार ने शिक्षा मंत्री से शीघ्र ही बात कर समस्या का निस्तारण करवाने का विश्वास दिलाया। इस बीच अबरार ने हिम्मतपुरा निवासी मृतक हेमंत पुत्र बद्री लाल के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने अपने निजी आवास पर विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवाद लेकर आए लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस बीच दूर-दूराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को विधायक ने सुना व लोगों को शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


विधायक को सौंपा ज्ञापन
भाड़ौती. पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायक को रविवार को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम राजस्थान जिला सवाईमाधोपुर के आईटी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश समन्वयक सीपी वर्मा के नेतृत्व में विधायक दानिश अबरार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा व पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। इस दौरान जिला संयोजक विनोद मीना, रामहेत भूखा, नरेश सौतेली, सीएल रांवल, सीपी गुर्जर, रविन्द्र जांगिड़, ओपी बनोटा सहित कई उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग