4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन बाद खत्म हुई आयकर की गहन जांच, करोड़ों की सम्पत्ति का गोलमाल

तीन दिन बाद खत्म हुई आयकर की गहन जांच, करोड़ों की सम्पत्ति का गोलमाल  
less than 1 minute read
Google source verification
sawaimadhopur

cbi in sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर . यहां एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं उनकी पार्टनरशिप में सवाईमाधोपुर एवं जयपुर में चल रहे प्रतिष्ठानों एवं मकानों पर आयकर विभाग अन्वेषण शाखा की गहन जांच की कार्रवाई की शनिवार को तीसरे दिन खत्म हुई। इस दौरान आयकर टीम ने दिन रात कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में चल व अचल सम्पत्ति से जुड़े दस्तावेज जुटाए। जयपुर में सुबह करीब आठ बजे कार्रवाई खत्म हुई। जबकि सवाईमाधोपुर में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे निपटी। सूत्रों के अनुसार टीम को सभी ठिकानों पर करोड़ों की सम्पत्ति का अघोषित हिसाब मिला है। उससे जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसके अलावा गु्रप का एक ऑफिस भी सीज किया है।

साढ़े तीन करोड़ की नकदी व पौने दो करोड़ के गहने मिले
कार्रवाई के दौरान आयकर टीम को विभिन्न ठिकानों से करीब साढ़े तीन करोड़ की नकदी एवं करीब पौने दो करोड़ के गहने मिले हैं। इनका आयकर विभाग को कोई हिसाब नहीं दर्शा रखा था। इसके चलते टीम ने इन्हें जब्त कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग