5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईमानदारी का दिया परिचय

ईमानदारी का दिया परिचय
less than 1 minute read
Google source verification
राशि लौटाते स्कूल संचालक।

शिवाड़ कस्बे में पांचोलास निवासी रामदयाल को बैग व राशि लौटाते स्कूल संचालक।

सवाईमाधोपुर. शिवाड़ कस्बे में शनिवार को एक निजी स्कूल के संचालक रामवीरसिंह जादौन ने ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार उनको स्कूल के सामने आम रास्ते में एक बैग मिला। जब उन्होंने बैग को खोलकर देख तो उसमें सात हजार दो सौ रुपए व कुछ दस्तावेज रखे थे। बैग में रखे दस्तावेज की जांच कि तो उसमें रामदयाल कुशवाह निवासी पांचोलास से पहचान हुई। इसके बाद स्कूल संचालक ने उसे फोन कर बुलाया और बैग व राशि लौटाई।


खोया पर्स लौटाया
भगवतगढ़. इटावा बालाजी मंदिर में शनिवार को दर्शन करने के लिए उनियारा से आई अनिता जैन का पर्स खो गया। पर्स में पायजेब, एटीएम कार्ड एवं रुपए थे। इसी बीच निवाई के पास स्थित शफीपुरा गांव से बालाजी के दर्शन के लिए आई अनिता गुर्जर को मंदिर परिसर में पर्स मिल गया। इस पर महिला श्रद्धालु ने पर्स को मंदिर सेवा समिति के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया। जिसे अनिता जैन को वापस लौटा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग