5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कस्बे के बीचोंबीच अवैध जीप स्टैण्ड

कस्बे के बीचोंबीच अवैध जीप स्टैण्ड
less than 1 minute read
Google source verification
कस्बे के बीचोंबीच अवैध जीप स्टैण्ड

कस्बे के बीचोंबीच अवैध जीप स्टैण्ड

खण्डार. कस्बे के बीचोंबीच तहसील परिसर की चारदीवारी से सटे जीप चालकों ने अवैध रूप से जीप स्टैण्ड बना रखा है। जीप स्टैण्ड बनाने की कोई भी अनुमति ग्राम पंचायत व स्थानीय प्रशासन से नहीं ली गई। जीप स्टैण्ड से कस्बे के लोगों व आमजन को परेशानी रहती हैै। ग्रामीण नितिन, अभिषेक, पवन, योगेश आदि ने बताया कि कस्बे में जीप चालकों ने बिना स्वीकृति के ही जीप स्टैण्ड बना लिया। इससे आमजन को वाहन निकालने में दिक्कत होती है।


दिन में कई बार लगता है जाम : ग्रामीणों ने बताया कि जीप स्टैण्ड पर खड़ी गाडिय़ों से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जीप चालक अपनी जीप तो खड़ी करते हंै, साथ ही अन्य छोटे छोटे ठेले लगाकर अतिक्रमण करते हैं।


आए दिन फंसती है एम्बुलेंस : 108 एम्बुलेंस चालक भरत सोनी ने बताया कि दिन में डिलेवरी या अन्य केस लाने पर तहसील के सामने आते ही अवैध रूप से खड़ी जीपों के कारण कई बार एम्बुलेंस जाम में फंस जाती है। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।


ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाना ग्राम पंचायत का कार्य है। यदि ग्राम पंचायत इस कार्य में पुलिस का सहयोग ले तो दो दिन में ही अवैध जीप स्टैण्ड के साथ पूरे कस्बे का अतिक्रमण हट जाए ।
जितेन्द्र सिंह, थानाधिकारी खंडार


कई बार अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो वाहन चालक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कस्बे में जीप चालकों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इससे परेशानी सभी लोगों को है।
रूकमणी देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत खंडार

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग